Ashnoor Kaur ने 19 की उम्र में खरीदा करोड़ों का घर, देखकर उड़ जायेंगे आपके होश !!
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस Ashnoor Kaur ने सिर्फ 19 साल की उम्र में मुंबई में अपना खुद का घर खरीद लिया है! उन्होंने अपने नए घर के गृह प्रवेश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की।
बॉलीवुड के सितारे अक्सर अपने शानदार लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहते हैं। वहीं, टीवी के युवा एक्टर्स/एक्ट्रेस भी बॉलीवुड के सितारों के साथ कंपेटिशन में कमीयाबी हासिल करने में लगे हुए है। छोटे पर्दे पर, युवा कलाकार अपनी दमदार प्रदर्शनों से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। इसके साथ ही, उनकी संपत्ति भी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। टीवी के कई ऐसे युवा कलाकार है जो शानदार घरों और लक्ज़री कारों के मालिक बन चुके हैं। चलिए, आज उनमे से एक सितारे Ashnoor Kaur के बारे में थोड़ा और जानते हैं।
Ashnoor Kaur का नया करोड़ों का घर:
Ashnoor Kaur ने सपनों के शहर, मुंबई, में अपना घर खरीदा, जिसे एक और बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जा सकती है क्यूंकि मुंबई में खुद का घर खरीदना कोई मामूली बात नहीं होती, वहां के घरों और ज़मीनों के दाम आसमान को छू रहे है, और ऐसे में Ashnoor Kaur ने अपने लिए एक आलीशान घर खरीदा है, उन्होंने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह अपने सपनों के महल, अपने “Dream Home” की एक झलक दिखा रही हैं।
हालांकि इस घर में कंस्ट्रक्शन का काम अभी चल रहा है, लेकिन तस्वीरों में उनकी खुशी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। अशनूर नीले कलर के सूट में नजर आ रही हैं और कैप्शन में लिखा है, “नया महीना, नई शुरुआत, नया घर, कुछ दिन और ग्रेटफुल।”

टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री अशनूर कौर का सोशल मीडिया पर उनकी दिनचर्या अपने फैंस के साथ शेयर करना एक आम बात है। अशनूर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उन्हें उनके माता-पिता के साथ नए घर में गृह प्रवेश करते हुए देखा जा रहा है। चलिए, इन तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं…

इस दूसरी तस्वीर में भी , हम अशनूर को देख सकते हैं कि वह अपने परिवार के साथ नए घर में गृह-प्रवेश की पूजा कर रही हैं। उन्होंने अपने परिवार के साथ घर में डांस करते हुए एक विडियो भी Instagram पर शेयर की। उनके सफेद घर में फ्रेंच मोल्डिंग का पूरा मिलान उनकी व्यक्तिगतिता से पूरी तरह मेल खाता है। इन तस्वीरों के साथ, Ashnoor Kaur ने एक नोट शेयर किया है, “हमने एक घर खरीदा है, लेकिन इसे घर बनाने के लिए परिवार की आवश्यकता होती है… प्रार्थना, डांस, और हंसी के साथ, हम नए घर में कदम रखते हैं।”

Ashnoor Kaur के करियर की शुरुआत:
अशनूर कौर ने कम उम्र में ही अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था और वाकई में अलग-अलग टेलीविजन धारावाहिकों में इन्होने अपनी बड़ी पहचान बनाई है। इस युवा कलाकार ने पांच साल की उम्र में ही अपने पहले शो, ‘झांसी की रानी’, के माध्यम से अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद, उन्होंने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा’ और ‘पटियाला बेब्स’, जैसे कई डेली सोपों में काम किया।
हाल ही में, उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक गुड न्यूज साझा की है, यह बताते हुए कि उन्होंने अब अपना नया घर खरीद लिया है। यह खबर उनके फैंस के लिए एक बड़ी खुशी का कारण बनी है।
Ashnoor Kaur’s Instagram Followers:
Ashnoor Kaur वाकई में सोशल मीडिया पर बहुत पॉपुलर हैं। उनकी टीवी एक्टिंग ने उन्हें काफी लोकप्रिय बना दिया है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 9.7 मिलियन फोल्लोवेर्स है, जो काफी बड़ी संख्या है।
18 की उम्र में खरीदी थी खुद की लक्ज़री कार:
Ashnoor Kaur को अपनी लाइफ में महंगी और लक्ज़री चीजों का शौक रहा है- और इन्होने अपने 18वें जन्मदिन पर जो की 3 मई 2022 को था, खुद के लिए एक BMW X3 ख़रीदी जिसकी कीमत लगभग ₹45 लाख रुपये है। तस्वीरों में, उन्हें इस नई कार के साथ गर्वपूर्ण होते हुए देखा जा सकता है। Ashnoor ने बताया कि यह उनकी बकेट लिस्ट का पहला आइटम था, जिसे उन्होंने खरीदने का सपना देखा था। इस ख़ुशी के मौके पर, उन्होंने यह भी बताया कि यह कार उन्होंने अपने खुद के पैसों से खरीदी है न कि अपने माता-पिता की मदद से, जो कि काफी बड़ी बात है एक 18 साल के बच्चे के लिए।

भविष्य में नहीं करना चाहतीं एक्टिंग Ashnoor:
अशनूर कौर ने 2020 में टीवी शो ‘पटियाला बेब्स’ में अपनी शानदार एक्टिंग के जरिए दिलों को छू लिया था। उसके बाद, उन्होंने बीते साल वेब सीरीज ‘परी हूं मैं’ में भी धमाल मचाया। वर्तमान में, अशनूर कौर ने अपनी कैरियर की दिशा बदलने का निर्णय लिया है और वह एक्टिंग की बजाय फिल्ममेकिंग में कदम रखना चाहती हैं। 2021 में, अपनी 12वीं के बोर्ड एग्जाम्स के बाद, एक इंटरव्यू में उन्होंने यह बताया कि उनका मन भविष्य में एक्टिंग करने का नहीं बल्कि डायरेक्शन का है, जिसके लिए वह निर्देशन की पढाई करेंगी।
यह भी पढ़े: Bigg Boss 17: Salman Khan ने तोड़े फीस के सारे रिकॉर्ड, रकम जान उड़ जायेंगे आपके होश’’!!